spot_img
Homeमुंबईबैटरी चार्ज करते वक्त लगी आग

बैटरी चार्ज करते वक्त लगी आग

  • इलेक्ट्रिक बाइक का शोरूम जलकर हुआ खाक

मुंबई (सं. भा.) : कांदिवली पश्चिम के न्यू लिंक रोड, म्हाडा कॉलोनी के एकता नगर में सर्विस रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में कामयाब रही। गनीमत यह रही कि इस अग्नि कांड में किसी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान नही हुआ। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने अवैध दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है क्योंकि यहां अग्नि सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नही किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है आग लगने की इस तरह की घटना तीसरी बार घट चुकी है।
आपको बता दे की कांदिवली (पश्चिम), कांदिवली मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास एकता नगर, म्हाडा कॉलनी में कोमकी नामक एक इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के शोरूम में कल शाम 4.10 बजे के आसपास आग लग गई। दुकान के मालिक ज़मक लाल ने दुकान किराए पर दी थी। यह दूसरा वर्ष है जब इसे इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम चालक समीर घेलानी द्वारा किराए पर लिया गया था। एक मंजिला दुकान की छत पर इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट हुआ और अचानक आग लग गई। दुकान पर लगा बैनर जलकर नीचे गिरने से आग फैल गई। इसमें अदानी इलेक्ट्रिकसिटी की केबिन भी जलकर खाख हो गई।


केंद्रीय फायर ब्रिगेड प्रमुख अमित पडवाल ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कहा कि बैटरी में एथिलीन पदार्थ होने के कारण आग बुझाने में देरी हुई।
सौभाग्य से गजानन चाल के लोगों को कोई चोट नहीं आई। स्थानीय शिवसेना शाखाप्रमुख रवींद्र माये ने बताया कि इस दुकान में छत पर बैटरी चार्जिंग का काम होता है। यहाँ कोई भी अग्निशामक नियंत्रण यंत्र नहीं बिठाया हैं। सारा कारोबार अवैध रूप से चल रहा है। आपको बता दे की यह जगह म्हाडा द्वारा रेसीडेंस के लिए अलोटमेंट की गई थी लेकिन स्थानीय लोगो ने BMC एवं म्हाडा के अधिकारियों के मिलीभगत से 1+1 तथा 1+2 अवैध रूप से कमर्शियल गाले बनाकर भाड़े पर देकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस पर स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित अधिकारियों, थाना पुलिस, यातायात विभाग, नगर निगम के अधिकारियों से ऐसे अवैध व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com