spot_img
Homeआर्टिकलअग्निवीरों का अग्निपथ

अग्निवीरों का अग्निपथ

केंद्र सरकार ने सेना के तीनों अंगों में भर्ती के लिए अग्निपथ नामक योजना की घोषणा की, जिस पर विपक्षी दिल तोड़- फोड़ कर रहे हैं ! सुरक्षा एवं सैन्य विशेषज्ञ के अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं । लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि बदलते समय के साथ सैन्य तंत्र में आमूल-चूल परिवर्तन आवश्यक हो गया था क्योंकि उनके तौर-तरीके बदल रहे हैं उन्हें देखते हुए सभी प्रमुख देश अपनी- अपनी सेनाओं का आधुनिकीकरण करने में लगे हैं, इसलिए भारत के लिए भी जरूरी था कि अपनी सेनाओं को नए रूप में ढालें । सैनिकों की औसत आयु कम करें, उन्हें तकनीकी कौशल से लैस करने के साथ उनकी दक्षता बढ़ाएं । अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवा अग्निवीर कहलाएंगे लेकिन वह वास्तव में दक्ष सैनिक ही होंगे। अग्निपथ योजना सैन्य ढांचे में प्रतिभाओं को इस प्रकार जांचने में सहायक होगी जिसमें सेनाएँ अग्नि वीरों को 4 साल तक परख सकेंगी। अग्निवीरों की सेना में वेतन के साथ- साथ अनुभव और कौशल विकास का अवसर मिलेगा ।सबसे योग्य एक चौथाई अग्नि वीरों को पूर्णकालिक सेवा में लिया जाएगा। अमेरिका ,यूरोप के कई देशों में ऐसे कार्य अनुभव की योजनाएं पहले से चली आ रही हैं जिसमें भर्ती होकर युवा रोजगार के लिए हुनर सीखते हैं ।
रूस, इजराइल, ब्राजील, तुर्की स्विट्जरलैंड और स्वीडन जैसे 60 से अधिक देशों में ऐसी अनिवार्य भर्ती योजनाएं हैं जहां युवाओं को 1 से 2 साल तक सेना में काम करना पड़ता है और उन्हें वेतन भी नहीं मिलता । सरकार का कहना है कि अग्नि पथ योजना से सेना में युवा सैनिकों का अनुपात बढ़ेगा। 4 साल परखने के बाद सबसे योग्य जवानों को रखने का मौका मिलेगा। पेंशन का लगातार बढ़ रहा बोझ हल्का होगा। जिससे होने वाली बचत को आधुनिक रक्षा उपकरणों पर खर्च कर सेना को अधिक सक्षम बनाया जा सकेगा। भारत में रक्षा बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा वेतन और पेंशन पर खर्च होता है जिसकी वजह से आधुनिक रक्षा उपकरणों की खरीद नहीं हो पा रही है। सैनिकों की संख्या बढ़ रही है लेकिन रक्षा साजो- सामान पुराना हो रहा है ।पिछले 30 वर्षों में अमेरिका, रूस, चीन और ब्रिटेन जैसे सभी सैन्य शक्तियों ने सैनिकों की संख्या घटाई है लेकिन उन्हें अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया है ।भारतीय सेना में इसका उलट हो रहा है । आधुनिक युद्ध के लिए देशों को बड़ी सेना के बजाय अति आधुनिक उपकरणों से लैस
चुस्त-दुरुस्त सेना क को कहीं अधिक जरूरत होती है। अग्निपथ योजना इसी दिशा में बढ़ने का एक कदम है ।
भारत के युवा अग्नि पथ योजना को लेकर बवाल कर रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण कोविड-19 जिसमें पिछले 2 सालों से सेना में भर्ती नहीं हुई जो युवा 2 वर्षों से सेना की स्थाई नौकरियों के लिए परीक्षाएं दे चुके थे , उनकी नाराजगी जायज है लेकिन विपक्षी दल उन्हें समझाने के स्थान पर बढ़ावा दे रहे हैं। अग्निपथ की भर्तियों में से एक चौथाई को सेना में स्थाई रूप से रखने के बाद बचे तीन चौथाई को केवल 4 साल तक रखने की बात में खो गई । दूसरा कारण अग्निवीर का प्रमाण पत्र, अनुभव और कौशल के बावजूद स्थाई और अच्छा रोजगार ना मिल पाने का भय, जो पिछले 5 वर्षों से बढ़ रही बेरोजगारी के कारण फैला है । सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं के प्रोत्साहन के बावजूद रोजगार में मंदी की स्थिति कायम है। भारत में रोजगार तलाशने वालों की बड़ी संख्या उन लोगों की है जो कृषि क्षेत्र में गुजारा न चल पाने के कारण दूसरे क्षेत्रों में काम तलाशते हैं। उनके पास एवं तकनीकी क्षेत्र में काम करने के लिए आवश्यक योग्यता नहीं होती। ऐसे लोगों को मैन्युफैक्चरिंग आफ कंस्ट्रक्शन में भी काम दिलाया जा सकता है । अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सेना ने स्पष्ट किया है कि इसे वापस लेने का सवाल ही नहीं होता । सेना ने इस योजना के माध्यम से जवानों की भर्ती का कोई और दूसरा तरीका नहीं है । योजना के जरिए सशस्त्र बलों में भर्ती होने के आकांक्षी प्रत्येक व्यक्ति को यह शपथ पत्र देना होगा कि वे प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में शामिल नहीं हैं ।किसी को भी भर्ती करने से पहले सत्यापन कराया जाएगा, थाने में जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है वह अग्निवीर नहीं बन सकता, सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के साथ बैठक में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि यह कोई जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं है बल्कि सेना की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की शुरुआत तीन दशक पहले ही हो गई थी। इसके लिए कई समितियां गठित की गई थीं जिनकी सिफारिशों के बाद योजना को आगे बढ़ाया गया । उन्होंने यह भी कहा कि सेना । में अनुशासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं है अनुशासन ही सेना की बुनियाद है। अग्नि पथ की भर्ती के लिए 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच के युवाओं को सेना में जवान बनने का मौका मिलेगा । उन्होंने यह भी बताया कि आने वाली युवा पीढ़ी हमसे बहुत बेहतर है । टैंक का संचालन ड्रोऊ से होगा और उन्नत टेक्नोलॉजी से लड़ाई होगी । अग्निवीरों की भर्ती के लिए देश के कोने-कोने से कुल 84 भर्ती रैली आयोजित की जाएंगी ।एयर मार्शल एस के झा ने बताया कि 24 जून से अग्निवीरों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। महीने भर बाद 24 जुलाई को पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। दिसंबर के अंत तक पहला बैच चुन लिया जाएगा, जिसका प्रशिक्षण 30 दिसंबर को शुरू होगा । नौसेना में महिला अग्निवीरों की भी भर्ती की जाएगी। 21 नवंबर को बेसिक ट्रेनिंग के लिए ओडिशा स्थित आईएनएस चिल्का का पहला बैच पहुंच जाएगा। तीनों सेनाओं की सूचना शीघ्र जारी होंगी। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में भर्ती रैलियां होंगी। गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों में 10% आरक्षण की भी घोषणा की है।
सवाल यह उठता इतनी अच्छी योजना में भी लोग बवाल खड़ा कर देते हैं योजना को समझे बिना ही । क्या यह उचित है? अग्निपथ योजना से देश को अनुशासित एवं अपने दायित्वों के प्रति सजग युवा मिलेंगे और ऐसे युवा समाज के लिए ही नहीं अपितु देश के लिए भी एक बड़ी पूंजी बनेंगे।

नन्दिनी रस्तोगी ‘नेहा’
मेरठ

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com