spot_img
Homeमुंबईलालजी पाड़ा में लिंक रोड का फूटपाथ हुआ गायब!

लालजी पाड़ा में लिंक रोड का फूटपाथ हुआ गायब!

  • मनपा के सहायक आयुक्त इससे हैं अंजान

मुंबई (सं. भा.) कांदिवली पश्चिम के लालजी पाड़ा इलाके से गुजरने वाली लिंक रोड का फूटपाथ अचानक गायब हो गया है। सरकार के किस विभाग की लापरवाही से यह फूटपाथ गायब हुआ है इसकी जिम्मेदारी अब तक कोई भी लेने को तैयार नही है। मनपा आर/दक्षिण के सहायक आयुक्त ललित तलेकर ने तो साफ कह दिया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नही है।


गौरतलब है कि अंधेरी पश्चिम के डी.एन. नगर से दहिसर तक चलने वाली मेट्रो लाइन २ए कांदिवली पश्चिम के लालजी पाड़ा से गुजरने वाली न्यू लिंक रोड से जाती है। जब इस क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन के लिए पिलर बनाए जा रहे थे तब लिंक रोड से सटे फूटपाथ को एमएमआरडीए और मनपा ने मिलकर पहले से काफी चौड़ा कर दिया। अब चौड़ा कर दिया गया यह फूटपाथ पर लोग चौपहिया वाहन खड़ी कर देते हैं। वाहन खड़ी कर देने के कारण आम आदमी चलने के लिए लिंक रोड का इस्तेमाल नही कर पाते है और मजबूरी में लोगो को लिंक रोड पर चलना पड़ता है। वाहन चालकों, दुकानदारों और हॉकर्स द्वारा कब्जा किए जाने के कारण लालजी पाड़ा का फूटपाथ ऐसा लगता है कि गायब हो गया है। ऐसा भी देखा गया है कि फूटपाथ पर जगह नही मिलने पर कई ऑटो रिक्शा चालक और अन्य वाहन चालक लिंक रोड के किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। गाड़ियों के लिंक रोड पर खड़ी किए जाने के कारण सुबह ७ बजे से लेकर देर रात १० बजे तक ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। कुछ लोगों ने तो फूटपाथ को कब्जा कर वहां गाला बना लिया है।

कमलेश यादव, पूर्व नगरसेवक, वार्ड 31
फूटपाथ की चौड़ाई बढ़ा कर गलत किया गया है। चौड़ाई बढ़ा कर मनपा ने एक तरह से लोगों को फूटपाथ कब्जा करने का मौका दे दिया है। इस संदर्भ में मनपा और एमएमआरडीए से शिकायत भी की गई है। दोनों के साथ क्षेत्रिय, विधायक योगेश सागर की उपस्थिति में संयुक्त बैठक भी संपन्न हो चुकी है। दोनो सरकारी एजेसिंयों को बैठक में यह दिशा निर्देश भी दिया गया है कि फूटपाथ पूरी तरह खाली करा कर आम लोगों के आने जाने के लिए मुक्त करा देना चाहिए। लिंक रोड नो पार्किंग जोन है इसके बाद भी लोग गाड़ी पार्क करते है तो इसके लिए ट्राफिक पुलिस जिम्मेदार है।

ललित तलेकर, सहायक मनपा आयुक्त , आर/ दक्षिण विभाग

देखने के बाद ही वह इस संदर्भ में कुछ कह सकते हैं। फिलहाल इस बारे में मुझे कुछ भी पता नही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com