बोरीवली (स भा): श्री समस्त बोरीवली श्वेतांबर मूर्ति पूजक 27 जैन संघ द्वारा जाॅगर्स पार्क, चिकुवाड़ी-बोरीवली पश्चिम में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ अशोक भाई शाह, निर्तिन भाई वोरा, प्रवीण भाई शाह, स्नेहल भाई, दिलिप भाई, विपिन भाई, बकुलभाई, अशोक कोरडिया और दिनेश शाह सहित जैन संघ के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे। उन्होंने रथ यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रथ यात्रा के माध्यम से समाज में भाईचारे और धार्मिक सौहार्द्र के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। जैन संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रथ यात्रा प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई।
रथ यात्रा का मार्ग चिकुवाड़ी-बोरीवली पश्चिम क्षेत्र में तय किया गया था, और इस दौरान स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने भी हिस्सा लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
जैन संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाते हैं, बल्कि समुदाय में एकता और सामाजिक सहयोग को भी मजबूत बनाते हैं।


