spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईअपराध शाखा का फर्जी पुलिस बनकर ठगी, पान वाले को लगाया...

अपराध शाखा का फर्जी पुलिस बनकर ठगी, पान वाले को लगाया हजारों का चूना 

मुंबई (सं. भा.) । अपराध शाखा का फर्जी पुलिस बनकर थोक पान वाले का सामान लूटकर फरार होने वाले आरोपी को दहिसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले दुकान वाले से सारा सामान लिया इसके बाद चाकू दिखाकर उससे पैसे भी लूट लिए और फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार 14 मई को दोपहर दो बजे जब शिकायतकर्ता अपनी दुकान का शटर उठाकर बाहर निकल रहा था। तभी आरोपी वहां पहुंचा और खुद को अपराध शाखा का कर्मचारी बताकर दुकान में रखा सारा सामान गाड़ी में भरवा लिया। इसके बाद उसे फाउंटेन होटल के पास ले गया जहां चाकू की नोक पर उसके पास से सात हजार रुपये लूट लिए और पीड़ित को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर संदीप चंद्रकांत खोत और रमेश सीताराम मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीसीटीवी के जरिये आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले तो गाडी और आरोपी का चेहरा उन्हें दिखाई दिया। गाड़ी मिलते ही पुलिस आरोपियो तक पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी 11 बजे के बाद के समय का चयन करते थे। इसके लिए वे टी परमिट वाली गाड़ी भाड़े पर लेते थे। मुंह पर पुलिस के लोगो वाला मास्क और पुलिस का फायबर वाला दंडा लेकर बाहर निकलता था। जिसकी दुकान खुली मिलती थी उन्हें वह अपना शिकार बनाता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com