मुंबई (सं. भा.) । मीरा रोड में अवैध रूप से बेची जा रही शराब की दुकान पर छापेमारी करते हुए आबकारी विभाग ने विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर शराब की बिक्री कर रहा था, जबकि शराब की सिर्फ होम डिलीवरी करने की ही परमिशन है।
राज्य आबकारी विभाग के ठाणे अधीक्षक नितिन घुले के मार्गदर्शन में निरीक्षक विजयकुमार थोरात, किरण पवार, एच. एच. चव्हाण, टी. सी. चव्हाण, बी.डी. सानप और आर. एस. पाटील ने सृष्टि में स्थित रॉयल गार्डन बार के बगल में छापेमारी की। यहां से प्रवीनचंद्र राय के पास से विस्की और बियर मिली जिसकी कीमत 75 हजार 830 रुपए है। जिसे वह लोगों को खुले आम बेच रहा था। आबकारी विभाग को सृष्टि इलाके में अवैध तरीके से शराब बेचे जाने की खबर मिली थी। जिसके बाद उन्होने वहां पर छापेमारी की और वैध तरीके से बेचा जा रहा विदेशी शराब जब्त कर लिया गया।


