संवाददाता- नीरज सिंह । उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में जरूरमंद लोगों की मदद कर समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल कायम की है। फतेहपुर जनपद के अमौली विकासखंड के बस्फरा गांव के मजरे बचनीपुर व खजुरिया के परिवारों में समाजसेवी ने एक हजार परिवारों को कंबल वितरण कर ठंड से राहत दिलाई है। बताते चलें कि बस्फरा गांव निवासी राकेश यादव बीते कई वर्षों से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। वह अपने सामाजिक कार्यों के कारण शोषित, वंचित, पीड़ित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ – साथ उनकी मदद करने के लिए जाने जाते हैं। सोमवार को समाज सेवा के तहत राकेश यादव के नेतृत्व में गरीब परिवारों को चिन्हित कर एक हजार कंबल वितरित किया गया। लोगों की मनोदशा व सामाजिक छवि को देखते हुए समाजसेवी ने लोगों के घरों तक स्वयं पहुंचकर कंबल बांटा। गर्म कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। कंबल पाने वालों ने समाजसेवी राकेश यादव के स्वस्थ्य जीवन, उनके दीर्घायु होने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस मौके पर समाजसेवी ने लोगों से वार्तालाप के दौरान बताया कि समाज सेवा मानवता का प्रथम पहलू है। जिससे सकारात्मक ऊर्जा का बोध होता है। प्रत्येक व्यक्ति को समाज के शोषित, वंचित और पिछड़ा वर्ग के लोगों की आवश्यकतानुसार मदद करनी चाहिए। वितरण कार्य में राकेश यादव के साथ मदद के रूप में प्रमुख रूप से साकेत यादव, अखिलेश, मिलन निषाद, गोलू शुक्ला, शुभम, मोनू, दीनदयाल, हिमांशु पाल, नरेश कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।


