spot_img
Homeठाणे/पालघरटिकाकरण केंद्रों पर बूस्टर का मुफ्त डोज

टिकाकरण केंद्रों पर बूस्टर का मुफ्त डोज

थाणे (सं. भा.) : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गत शुक्रवार से पूरे देश भर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाने का 75 दिन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के थाणे जिले में भी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज नि:शुल्क दिया जा रहा है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी गंगाधर पारगे ने बताया कि जिले में बूस्टर डोज के लिए पात्र नागरिकों की संख्या 44 लाख 39 हजार 167 है। वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद 6 महीने या 26 सप्ताह पूरे करने वाले नागरिक बुस्टर के लिए पात्र होंगे। जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रूपाली सतपुते के मार्गदर्शन में ठाणे जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बूस्टर डोज लेने के लिए नागरिकों को दो खुराक का प्रमाण पत्र और एक पंजीकृत मोबाइल लाना होगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंजलि चौधरी ने बताया कि यह खुराक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ सीधे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर भी लिया जा सकता है।

वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र जरूरी

जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटिल, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुभाष गोटीराम पवार, स्वास्थ्य एवं निर्माण अध्यक्ष वंदना भांडे ने बूस्टर डोज के पात्र नागरिकों से डोज  समय पर लेने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com