spot_img
Homeमुंबईवसई में हो रही है भारी बारिश

वसई में हो रही है भारी बारिश

पर्यटन स्थलों पर लगा प्रतिबंध

वसई (सं. भा.) : बरसात का लुफ्त उठाने के लिए कई बार लोग समुद्र किनारे या अन्य पर्यटन स्थलों पर जाते हैं। कई बार असावधानी बरतने के कारण पर्यटकों के साथ दुर्घटना भी घट जाती है। मूसलाधार बरसात से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वसई तालुका के सभी पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मीरा भाईंदर, वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की ओर से धारा 144 लागू किया गया है। बता दें कि बुधवार की सुबह वसई में राजीवली के वाघरालपाड़ा स्थित चाल के एक घर पर पहाड़ का कुछ हिस्सा गिरने की घटना हुई थी। मानसून के दौरान प्राकृतिक सहित डैम, तालाब, झरना एवं समुद्र किनारों पर मौज-मस्ती करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जाते है।

   

लगातार हो रही भारी बारिश में पर्यटकों की जीवित हानि अथवा आर्थिक नुकसान न हो इसके लिए वसई-विरार आयुक्तालय परिमंडल-2 के पुलिस आयुक्त संजय कुमार पाटील ने पर्यटक  स्थल एवं धोखादायक परिसर में प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पर्यटन स्थल पर या उसके 1 किमी के क्षेत्र तक पर्यटकों को जाने के लिए माही आदेश जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में फौजदारी प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) (2) भी लागू किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com