पंजाब(सं.भा.) चंडीगढ़ की युवा कलाकार प्रेरणा सूद इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। टीवी धारावाहिक ‘उड़ान’ से पहचान बनाने वाली प्रेरणा ने अब फिल्मी दुनिया में कदम बढ़ाते हुए भोजपुरी फीचर फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ राजपुताना’ साइन की है। कम उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। प्रेरणा सूद फिलहाल बारहवीं की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए उन्हें अभिनय के प्रति रुचि पैदा हुई और तभी से उन्होंने अभिनेत्री बनने का सपना देखना शुरू कर दिया। अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा ने अभिनय सीखने के साथ-साथ विभिन्न टैलेंट हंट और ऑडिशन में भी हिस्सा लेना शुरू किया। मेहनत का परिणाम तब मिला, जब उन्हें टीवी धारावाहिक ‘उड़ान’ में अभिनय का अवसर मिला। भले ही उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों और निर्माताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ राजपुताना’ में काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म के निर्माता कन्हैया लाल गुप्ता हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में प्रेरणा सूद की भूमिका दमदार होगी, जिससे उन्हें अपने अभिनय का पूरा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। कम उम्र में मिली इस सफलता से प्रेरणा सूद का उत्साह बढ़ा है। उनका कहना है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में भी पूरी मेहनत से काम करती रहेंगी और आगे चलकर फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं।
टीवी से फिल्मों तक का सफर, प्रेरणा सूद ने साइन की नई फिल्म
RELATED ARTICLES


