spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगैस डिलीवरी मैन की बाइक-सिलेंडर चोरी, 3 सप्ताह बाद भी पुलिस के...

गैस डिलीवरी मैन की बाइक-सिलेंडर चोरी, 3 सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फतेहपुर (सं.भा.) चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी अहम सुराग साबित होता है, लेकिन फतेहपुर में एक मामले में फुटेज सामने आने के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज जीटी रोड स्थित अशोका लॉज के पास से गैस डिलीवरी मैन की बाइक और दो खाली एलपीजी सिलेंडर चोरी हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

जानकारी के अनुसार, ललिता गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के रूप में काम करने वाले शिवदान सिंह 16 जुलाई की सुबह करीब 10:20 बजे बाकरगंज में ग्राहक को सिलेंडर देने गए थे। वापस लौटने पर उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 71 AX 6905) और उस पर रखे दो खाली सिलेंडर गायब मिले। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई विजय बहादुर को सौंपी।

जांच के दौरान चौड़गरा तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पीड़ित के मुताबिक, फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक और सिलेंडरों के साथ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद अभी तक न आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी और न ही बाइक व सिलेंडर बरामद हुए हैं।

पीड़ित का कहना है कि बाइक उसकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन थी। लगातार हो रही देरी से परेशान होकर उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com