spot_img
Homeमुंबईगोपाल शेट्टी ने किया सहज योग सभागृह का उद्घाटन, सांसद को "उत्तर...

गोपाल शेट्टी ने किया सहज योग सभागृह का उद्घाटन, सांसद को “उत्तर मुंबई का गढ़रक्षक” की उपाधि

मुंबई (सं. भा.) उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के सांसद निधी से दहिसर में डिवाईन नेचर पार्क में निर्मित सामाजिक सभागृह का उदघाटन किया गया। सांसद शेट्टी ने स्थानीय लोगों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से बनाये गए सभागृह का लोकार्पण किया। सहज मार्ग के द्वारा अध्यात्म एवम् ध्यान योग मार्ग का दर्शन करवाने वाले शहाजनपुरके बाबूजी महाराज के नाम से परिचित पूजनीय रामचंद्र महाराज की स्मृति में रामचंद्र मिशन मेडिटेशन हॉल ‘डाईविन वेल्फेअर सेंटर’ का निर्माण किया गया है।

उत्तर मुंबई में लगातार तीन दशक से समाजसेवा के लिए राजनीती करने वाले सांसद गोपाल  शेट्टी को इस अवसर पर “उत्तर मुंबई का गढ़रक्षक” उपाधि प्रदान कर सम्मान किया गया। डाईविन फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष डी.कोसंबे, पिरामिड बिल्ड, आदि ने सांसद गोपाल शेट्टी का उनके कामों के लिए स्वागत करते हुए आभार व अभिनंदन किया। सहज योग के गुरू बाबूजी महाराज के नाम से सभागृह का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर दहिसर की विधायिका मनिषा ताई चौधरी, नगरसेवक हरीश छेडा, नगरसेवक जितेंद्र पटेल, रामचंद्र मिशन सहज योग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com