spot_img
Homeमुंबईटीचर पर जाति सूचक शब्दों का आरोप, पुलिस ने 2 अन्य...

टीचर पर जाति सूचक शब्दों का आरोप, पुलिस ने 2 अन्य के साथ किया गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) :  समाज में शिक्षकों का स्थान इश्वर से भी ऊपर बताया गया है क्योकि वो अपने ज्ञान से छात्रों का जीवन भर देते है लेकिन जब शिक्षक जाती के नाम पर भेदभाव करने लगे तो सवाल उठने लगता है। मालाड पुलिस ने एक स्कूल टीचर को गिरफ्तार किया है। उक्त टीचर पर अपने पड़ोसी के खिलाफ जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। पकड़ी गई टीचर को न्यायालय ने 19 जून न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

मालाड पुलिस के अनुसार महिला टीचर का नाम पूनम अम्बिका सिंह (35) है जो मालाड पश्चिम पटेल चाल की रहने वाली है। पूनम मालाड के एक नामी इंग्लिश मीडियम स्कूल में टीचर है। टीचर उसका भतीजा तथा उसके भाई के दोस्त द्वारा स्कूल के पास रहने वाले आदिवासियों के साथ गाली गलौज सहित उन्हें जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप है। आदिवासियों की शिकायत पर 27 मई को धारा 506,509,34 और अक्ट्रासिटी एक्ट 13 तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को देर रात टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य 2 आरोपी फरार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com