spot_img
Homeमुंबईआग पीड़ितों को ₹50 हजार की सरकारी मदद

आग पीड़ितों को ₹50 हजार की सरकारी मदद

  • अप्पापाडा  अग्निकांड

मुंबई (सं. भा.) : मालाड पूर्व के आप्पापाडा अग्निकांड में पीड़ितों को सरकार की तरफ से 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक मदद को मंजूरी दे दी है। बुधवार तक आग पीड़ितों को यह सरकारी मदद दे दी जाएगी। राहत एवं पुनर्वास विभाग के प्रधान सचिव असीम गुप्ता ने बताया कि मदद देने के लिए बीएमसी प्रशासन से समन्वय किया गया है। पीड़ितों को चेक के माध्यम से मदद राशि दी जाएगी। बता दें कि 13 मार्च की दोपहर को आप्पापाडा की बस्ती में आग लग गई थी। इस घटना में 1000 से अधिक झोपड़े जलकर ख़ाक हो गए थे, जबकि एक व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई थी। घटना के बाद उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दौरा किया था।

बजट सत्र के दौरान बीजेपी विधायक राजहंस सिंह ने यह मुद्दा सदन में उठाया था। पालक मंत्री लोढ़ा ने तब आश्वासन दिया था कि आग में क्षतिग्रस्त झोपड़ियों का पंचनामा करने के बाद आर्थिक मदद दी जाएगी।

इसके बाद प्रशासन ने झोपड़ियों का सर्वे कराया। इसके तहत 1083 झोपड़ाधारकों को मदद देने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। बीएमसी के जरिए पीड़ितों को सहायता राशि दी जाएगी। बीजेपी के पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com