spot_img
Homeमुंबईभू-माफिया देव प्रसाद वर्मा के अवैध निर्माण पर चलेगा हथौड़ा

भू-माफिया देव प्रसाद वर्मा के अवैध निर्माण पर चलेगा हथौड़ा

                        देव प्रसाद वर्मा (भू – माफिया)

  • मनपा ने निकाला नोटिस

मुंबई (सं. भा.)। भू-माफिया देव प्रसाद वर्मा के अवैध निर्माण पर जल्द ही मनपा का हथौड़ा चलने वाला है। वर्मा के इस अवैध निर्माण को तोड़ने की नोटिस मनपा पी/उत्तर विभाग के बिल्डिंग एंड फैक्ट्री विभाग द्वारा निकाला गया है।
बता दें कि भू-माफिया देव प्रसाद वर्मा ने राथोड़ी गांव के चेरी स्टूडियो के पास १२ गुंठा खेती की जमीन ले रखी है। इस जमीन का हिस्सा नंबर ४४/४८ है, सर्वे नंबर २१३ है और सी टी एस नंबर २४५३ और २४६८ हैं।

       
इस जमीन पर कई आम और अन्य किस्म के हरे भरे पेड़ लगे थे, अभी भी कुछ पेड़ मौजूद हैं। शिकायतकर्ता बलेस्टर उर्फ चिकना तिवारी की माने तो भू-माफीया देव प्रसाद वर्मा १२ हजार स्क्वायर फुट में अवैध निर्माण करने जा रहा है। तिवारी के अनुसार वर्मा ने उक्त जमीन पर खड़े आम के हरे भरे पेड़ों में से कुछ पेड़ो को जिंदा ही काट डाला है। उसी जमीन पर वर्मा ने बाउंड्री और फाउंडेशन मारने के बाद अवैध रुप से तीन घर भी बना लिए है। उन्हीं तीन अवैध घरों को तोड़ने को लेकर मनपा पी/उत्तर विभाग ने नोटिस जारी किया है जिसका नंबर १७४००३ है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com