spot_img
Homeमुंबईकांदिवली पुलिस की नजर में नहीं है विपक्ष के नेता का आदर

कांदिवली पुलिस की नजर में नहीं है विपक्ष के नेता का आदर

  • विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने उठाया था लॉटरी के अवैध धंधे का मुद्दा
  • कांदिवली पुलिस स्टेशन की हद में रोज खुल रहे है अवैध लॉटरी के धंधे

मुंबई (सं. भा.)। विधान सभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री के बाद जो सबसे महत्वपूर्ण पद होता है वह विपक्ष के नेता का होता है। वर्तमान में शिवसेना (यूबीटी) के अंबादास दानवे विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में मुंबई में धड़ल्ले से चल रहे लॉटरी के अवैध धंधो को लेकर प्रमुखता से अपनी आवाज उठाई थी। दानवे द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को यह अश्वासन दिया था कि मुंबई में चल रहे अवैध लॉटरी के धंधो की प्रमुखता से जांच की जाएगी और उन सभी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री फडणवीस के इस वक्तव्य के बाद भी कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के अंदर किसी प्रकार का कोई डर या भय नजर नही अता है।

   
गौरतलब है कि कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर, लालजी पाड़ा, हिंदुस्तान नाका, कांदिवली रेलवे स्टेशन के आस पास के परिसर में पहले से ही दर्जनों लॉटरी के अवैध धंधे चल रहे हैं। अब गणेश नगर के ओल्ड लिंक रोड पर हाल ही में तीन नए लॉटरी के अवैध धंधे शुरु किए गए हैं। इन धंधों के कारण क्षेत्र के युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो लॉटरी के दुकान का शटर खुलते ही क्षेत्र के युवाओं का यहां आना शुरु हो जाता है। जिन युवाओं को मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भविष्य संवारना चाहिए, वही युवा जल्द धनवान बनने के चाहत में अवेैध लॉटरी के जाल में फंसता नजर आ रहा है। बहरहाल कांदिवली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को इससे कोई फर्क पड़ता दिखाई नही देता है। अवैध लॉटरी के धंधे के प्रति उनके इस ढूलमूल रवैए को देखते हुए तो यही लगता है कि उनके अंदर ना तो विपक्ष के नेता को लेकर कोई आदर है न हीं गृहमंत्री का डर।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com