- लर्निंग ऐप से पढेंगे छात्र
मुंबई(सं.भा.): एक ऐसा भी वक्त था जब बच्चों को बीएमसी स्कूल में पढ़ाने के नाम पर अभिभावक नाक भांव सिकोड़ते नजर आते थे। लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते थे। समय की नजाकत को देखते हुए बीएमसी ने न सिर्फ अपने स्कूलों में सीबीएसई और आईसीएसई की पढ़ाई शुरु की है बल्कि अब लर्निंग ऐप के जरिए छात्रों को पढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहा है।
शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के उदेश्य से बीएमसी शिक्षा विभाग और ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली बाईज्यूस के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजति वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में समझौता हुआ।
जिसके मुताबिक बीएमसी छात्रों को और अन्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराएगा। बीएमसी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी बायज्यूज प्ररिक्षण देगा। इस समझौते के अवसर पर महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई आदि दावोस में मौजूद थे। जबकि बीएमसी कमश्निर आईएस चहल सहित अन्य बीएमसी अधिकारी विडियो कॉन्फ्रेसिंंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। बीएमसी स्कूलों में छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शक्षिा प्रदान करने के लिए वभिन्नि गतिविधियों जैसे वर्चुअल क्लासरूम, डिजिटल क्लासरूम, टैब, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। संगीत, कला और खेल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में बायज्यूज में के साथ समझौता कर छात्रों को टैब, मोबाइल, कंप्यूटर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कदम बढ़ाया गया है।


