spot_img
Homeप्रमुख खबरेविद्यार्थियों को कॉलेज का नही काटना होगा चक्कर

विद्यार्थियों को कॉलेज का नही काटना होगा चक्कर

  • खुलेंगे 70 नए कॉलेज
    मुंबई(सं.भा.): कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब ज्यादा चक्कर नही काटना पड़ेगा। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने 70 नए कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया है। यही नहीं अधिक से अधिक बच्चों को उनके मन मुताबिक कॉलेजों में प्रवेश सुलभ कराने के लिए 55 कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का फैसला किया गया है।
    गौरतलब हो कि हाल ही में विश्वविद्यालय प्रबंधन परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय के तहत 70 नए कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया गया। ज्यादातर छात्रों को प्रवेश करने के लिए मौजूदा 55 विश्वविद्यालयों में सीटों को बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस साल 57 कॉलेजों ने सीट बढ़ाने के लिए आवेदन किया लेकिन बाद में उनमें से दो ने प्रस्ताव वापस ले लिया। अब कुल 55 कॉलेज नए शैक्षणिक वर्ष से विभिन्न पाठ्यक्रमों में अपना प्रवेश बढ़ाएंगे। मुंबई विवि ऑनलाइन पूर्ण डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय
    अनुदान आयोग से अनुमति मिल गई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com