मुंबई (स.भा.) होली के पावन अवसर पर रामलीला उत्सव समिति (रजि.), वडाला द्वारा “रंग बिरंगे फूलों से” सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एम.बी.पी.टी. जुनी वसाहत मैदान, नायगांव पार्क, वडाला में रविवार शाम को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रवक्ता संजय ठाकुर ने की। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह और मुन्ना पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में होली के पारंपरिक गीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन बना दिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का केक काटकर सम्मान किया गया और समाज में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में स्वागताध्यक्ष राकेश पांडे ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
रंग-बिरंगे फूलों के बीच होली मिलन समारोह
RELATED ARTICLES


