spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईउत्तर मुंबई को ‘उत्तम मुंबई’ बनाने की पहल तेज

उत्तर मुंबई को ‘उत्तम मुंबई’ बनाने की पहल तेज

मुंबई (सं.भा.)उत्तर मुंबई को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं वाला क्षेत्र बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को बीएमसी के आर साउथ वार्ड कार्यालय में स्वच्छता और नागरिक व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को साफ-सफाई और व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन के बाद प्रभाग समिति अध्यक्षा लीना दहेरकर ने आर साउथ वार्ड के सभी संबंधित अधिकारियों की तत्काल बैठक बुलाई। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने, कचरा प्रबंधन को प्रभावी करने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रभाग समिति अध्यक्षा लीना दहेरकर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी वार्डों में नियमित सफाई, कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में आर साउथ वार्ड के वार्ड अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के नगरसेवक और नगरसेविकाएं भी मौजूद रहे। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे नियमित निरीक्षण करें और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में ठोस सुधार दिखाई दे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही उत्तर मुंबई को “उत्तम मुंबई” के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com