spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईकल्याण में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत—डंपर-इको कार की टक्कर से...

कल्याण में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत—डंपर-इको कार की टक्कर से मचा हड़कंप

कल्याण, (सं. भा.) मुंबई से सटे ठाणे जिले के कल्याण में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
यह दर्दनाक हादसा रायता पुल के पास उस समय हुआ जब एक इको कार और डंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार इको कार में कुल 12 लोग सवार थे और सभी मुरबाड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि कार में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। वहीं जिस पुल के पास यह दुर्घटना हुई, वहां केवल एक लेन चालू थी और निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा नहीं हुआ था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com