मुंबई (सं.भा.)। रक्षा हॉस्पिटल के तत्वाधान में दावत –ए – इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के साथ अन्य समाज के लोग शामिल हुए। मालाड पश्चिम के मार्वे रोड स्थित रक्षा हॉस्पिटल के टेरेस मे सर्व धर्म समभाव के तहत रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने सामाजिकता समरसता की मिसाल पेश करते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी।
कार्यक्रम के आयोजक तथा हॉस्पिटल संचालक डॉ प्रणव काबरा और उनकी टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए में कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समाजसेवी मॉरीशस केनी, कांग्रेसी नगर सेविका सलमा अलमेलकर, एडवोकेट शैलेश दुबे, संपादक सत्य प्रकाश तिवारी, संपादक राज किशोर तिवारी, समाज सेविका बिना सिंह ठाकुर, समाज सेविका मेघना शेंडगे, समाजसेवी अजय शुक्ला, समाजसेवी भारत शेंडगे, नेवडा पुटमैन, जुल्फिकार, पंजाबी बाबा उपस्थित थे। मालवानी परिसर के तमाम मस्जिदों के नमाजी मौलानाओं ने दुआ पढ़ते हुए रोजा इफ्तार की शुरुआत की।


