spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअवैध खनन के मामले में थाना प्रभारी का चला चाबुक दो ट्रैक्टर...

अवैध खनन के मामले में थाना प्रभारी का चला चाबुक दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को किया सीज

उत्तर प्रदेश (सं. भा.) फतेहपुर औग पुलिस ने अवैध खनन के मामले में चलाया चाबुक टैक्टर और जेसीबी को किया सीज, रावतपुर में हो रहे खनन की जानकारी मिलते ही पुलिस ने माटी से भरे ट्रैक्टर के साथ जेसीबी को भी अपने कब्जे में लिया और थाने ले आई जिसके बाद लगातार सिस्टम भिड़ाकर जैसे तैसे मामले को सुलटाने के चक्कर में बिचौलिये चक्कर लगाते रहे लेकिन राजस्व और प्रशासन की शक्ति के आगे मौसेरे भाइयों के हौसले पस्त, न राजनीतिक रसूख काम आया नही जुगाड जागरुक पत्रकार के पहुंचने से मामला गड़बड़ाया। मिट्टी की खुदाई अपने जेसीबी और ट्रैक्टर से कराकर प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर और कभी कबार सांठ गांठ के माध्यम से अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे थे लेकिन यहां पर पांसा उल्टा पड़ गया और जेसीबी और ट्रैक्टर सीज हो गए ।

थाना प्रभारी जयचंद भारती ने बताया कि उक्त मामले की खबर लगते ही मौके पर पुलिस टीम ने जाकर जेसीबी सहित ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने लाया गया और कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन में रोक लगाने और खनन माफियाओं सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com