spot_img
Homeमुंबईबिल्डिंग में चल रहा स्पा

बिल्डिंग में चल रहा स्पा

  • लोगों की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाई

मुंबई (सं. भा.) अभी तक तो व्यावसायिक इमारतों के तल मजले पर सैलून पार्लर स्पा आदि चलते थे लेकिन अब इस सिंडिकेट ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए रहिवासी एवं कमर्शियल इमारतों में स्पा चलाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार बोरीवली पश्चिम के लिंक रोड स्थित शिम्पोली सिगनल के बगल में ए-द एएचसीएल होम्स सहकारी गृह निर्माण संस्था नामक बिल्डिंग के तीसरे महले पर ले सेरीन स्पा चलाया जा रहा है। जहा उसी फ्लोर में एक और भी एक स्पा चालू है इसके चलते बिल्डिंग के निवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत कई बार किए जाने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसका मुख्य कारण है कि बीट ऑफिसर के मिलीभगत से यह सब हो रहा है। इसी तरह मलाड, लिंक रोड, कांच पाड़ा सिग्नल के पास सोनल इंडस्ट्रीज में स्काई वेलनेस नामक स्पा चालू है, लिंक रोड से सटे सुंदरलेन में रिच लुक यूनिसेक्स सलून की आड़ में वेश्यावृत्ति का कारोबार चालू है साथ ही मलाड के न्यू लिंक रोड स्थित चिंचोली बंदर रोड के शिव गौरी अपार्टमेंट मे ऑरा थाई स्पा मैं भी मसाज के नाम पर देह व्यापार चलता है। इसी तरह एसबी रोड मार्वे सिंगल के पास भी कई स्पा के नाम पर वेश्यावृत्ति के कारोबार हो रहा है इस विषय में जब स्थानीय पुलिस से बात की जाती है तो वह कहते है की आप एड्रेस भेजो हम कारवाही करते हैं लेकिन कुछ होता नहीं है। सूत्रों के अनुसार यह सब कारोबार स्थानीय पुलिस और स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से फल-फूल रहे हैं जब की मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के आने के बाद अनेक कदम उठाए गए लेकिन अभी तक मलाड और बोरीवली में कुछ नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com