spot_img
Homeमहाराष्ट्रकोरोना गाइडलाइन के साथ 15 जून से खुलेंगे स्कूल

कोरोना गाइडलाइन के साथ 15 जून से खुलेंगे स्कूल

  • शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का इशारा

मुंबई(सं.भा.):कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 15 जून से स्कूल खुलने जा रहे है लेकिन बच्चों को कोरोना गाइडलाइन्स के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा यह इशारा शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एक बयान में दिया है इसके साथ ही शिक्षकों और अन्य कर्म चारियों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में कोरोना के कारण एक बार स्कूलों के खुलने पर प्रश्न चिन्ह लग गया है.इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यदि कोरोना चिंता का कारण बनता है तो स्कूलों को पूरी सावधानी के साथ शुरू किया जाएगा.इस संबंध में जल्द ही कोविड के नए नियम (एसओपी) जारी किए जाएंगे. राज्य में पिछले एक हफ्ते से रोजाना कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. मुंबई और पुणे समेत राज्य के शहरी इलाकों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक राज्य में म कोरोना की चौथी लहर शुरू हो गई है. इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है.

मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय
वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है. राज्य के ज्यादातर स्कूल 15 जून के बाद शुरू हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना भी जरूरी है. वैसे राज्य ने अभी तक मास्क का सहारा नहीं लिया गया है, इसलिए स्कूल शुरू होने के बाद छात्रों को मास्क पहनने के लिए मजबूर करने या न करने का फैसला स्थिति को देखने के बाद लिया जाएगा. कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से स्कूल बंद थे. कुछ महीने पूर्व खुले, लेकिन छात्रों की ज्यादा पढ़ाई ऑनलाइन हुई. इससे सभी छात्रों की बड़ी शैक्षिक हानि हुई है. नया शैक्षणिक वर्ष शुरू होने में 10 से 15 दिन बाकी हैं. सवाल यह उठता है कि क्या राज्य समेत देश को कोरोना की चौथी लहर का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में आने वाले हफ्तों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि राज्य सरकार स्कूलों को लेकर क्या फैसला लेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com