spot_img
Homeमुंबईजा रहे थे सैर सपाटे के लिए कार में जल मरे दो...

जा रहे थे सैर सपाटे के लिए कार में जल मरे दो भाई

  • तीन लोग बुरी तरह हैं घायल

मुंबई (सं. भा.) : देर रात पार्टी करने के बाद सुबह 4 बजे के आसपास पांच दोस्त मानखुर्द से मरीन ड्राइव एक कार में बैठ कर सैर सपाटे के लिए जा रहे थे। जब कार माटुंगा के बी.ए. रोड पर पहुंची तभी एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई। सीएनजी कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई और उसमें आग लग गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में दो सग्गे भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। इस समय यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।

इस हादसे में प्रेम वाघेला (18) और अजय वाघेला (20) दोनों भाइयों की मौत हो गई है। सायन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग मानखुर्द उपनगर के रहने वाले हैं। वे दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक पार्टी के बाद सैर सपाटे के लिए जा रहे थे।
हादसे में हर्ष कदम (20) 60 से 70 प्रतिशत तक जल गए और एक अन्य यात्री हितेश भोइल (25) और चालक कुणाल अत्तार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com