spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसवारियों से भरी बस को जांच के नाम पर चौकी में खड़ा...

सवारियों से भरी बस को जांच के नाम पर चौकी में खड़ा कराया

कानपुर (सं.भा.)। दिल्ली से झींझक आ रही बस में आपत्ति जनक सामान होने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात सिपाहियों ने संदलपुर कस्बे में रोक कर चेकिग की। बस में कुछ भी नहीं मिलने पर उसे झींझक चौकी में खड़ा करा दिया। इधर बस संचालक ने पूरे मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। जिस पर उन्होंने निरीक्षक मंगलपुर को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। क्षेत्राधिकारी डेरापुर के पास तैनात चार सिपाहियों ने दिल्ली से झींझक आ रही प्राइवेट बस में आपत्ति जनक सामग्री होने की सूचना पर संदलपुर में बस को रोक लिया। सवारियों को नीचे उतार कर बस की चेकिग की गई। बस में कुछ नहीं मिला। इधर सिपाहियों ने बस में रखा सन्दलपुर के व्यापारी आसिफ का चूड़ियों का गत्ता मिला तो बस को झींझक चौकी ले आये और यहां करीब तीन घंटे खड़ा रखा। बाद में चौकी से चूड़ियों का गत्ता छोड़ दिया गया। बस संचालकों ने पूरे मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात से की। जिस पर उन्होंने पूरे मामले की जांच निरीक्षक मंगलपुर को करने के निर्देश दिए। जिसके बाद झींझक चौकी पहुंचे निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने डेरापुर से आये सिपाहियों के बयान लिए तो उन्होंने क्षेत्राधिकारी डेरापुर के आदेश पर आने की बात बताई। जबकि बस में कुछ भी आपत्ति जनक सामान नहीं मिला। निरीक्षक मंगलपुर ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर अपर पुलिस अधीक्षक को भेजी जा रही है। बस के अभिलेख पूर्ण मिले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com