spot_img
Homeमहाराष्ट्रक्रिकेट के रोमांच के बीच जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस लुक, पावर ड्रेसिंग...

क्रिकेट के रोमांच के बीच जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस लुक, पावर ड्रेसिंग ने जीता दिल

मुंबई(सं.भा.) क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर भारत-इंग्लैंड के मुकाबले का रोमांच जारी था, लेकिन स्टैंड्स में मौजूद बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपने खास फैशन सेंस के लिए मशहूर जाह्नवी ने इस दौरान ऐसा लुक चुना, जिसमें क्लास और एलिगेंस का शानदार मेल नजर आया।

मुंबई। जाह्नवी कपूर हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहुंचीं, जहां उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आनंद लिया। इस दौरान उनका फैशन स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

अभिनेत्री ने मशहूर फैशन ब्रांड राल्फ लॉरेन का टेलर्ड ब्लेजर और मैचिंग ट्राउजर पहना था। इस आउटफिट में उनका लुक बेहद शार्प और स्टाइलिश नजर आया। उन्होंने अपने पहनावे को हल्की ज्वेलरी, सॉफ्ट मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया।

लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान के माहौल के बीच जाह्नवी का यह क्लासी अंदाज खूब पसंद किया गया। जहां दर्शकों की नजरें मैदान पर चल रहे मुकाबले पर थीं, वहीं कैमरों का फोकस जाह्नवी के फैशन लुक पर भी रहा।

जाह्नवी कपूर इससे पहले भी अपने अलग-अलग स्टाइल और फैशन चॉइस को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनका यह लेटेस्ट लुक एक बार फिर साबित करता है कि वह हर मौके पर अपने अंदाज से खास पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com