spot_img
Homeमुंबईजिलाधिकारी कार्यालय में लगा जनता दरबार

जिलाधिकारी कार्यालय में लगा जनता दरबार

-आम लोगों की शिकायतों के निवारण पर बल
-लोकाभिमुख प्रशासन सफलता का परिमाण-असलम शेख
मुंबई (सं. भा.)
लोकाभिमुख प्रशासन ही सरकार की सफलता का परिमाण है। इसलिए प्रशासन के प्रति जनता में अपनत्व की भावना का निर्माण करने के लिए, उनकी समस्याओं का निराकरण निश्चित समय में, उचित तरीके से होना चाहिए। इस तरह के विचार मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में व्यक्त किए। उन्होंने अधिकारियों को इस बाबत कई निर्देश दिए।


मंत्री असलम शेख की अध्यक्षता में मुंबई जिला के सर्वसामान्य लोगों की समस्याओं को लेकर मुंबई जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. लोगों की शिकायतों को सुनकर मंत्री शेख ने संबधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के निवारण का निर्देश दिया। इस जनता दरबार में माझगांव विभाग के बीआयटी चाल का पुनर्विकास, गिरगांव चौपाटी सेल्फीपॉईंट के लिए निधी उपलब्ध करने, विधायक व सांसद के विकास निधी से निर्मित परिसर के प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने, वरळी-शिवडी उन्नत मार्ग के काम से आचार्य दोंदे मार्ग परळगाव रास्ते पर होने वाले ट्रैफिक जाम, मलबार हिल परिसर के मूलभूत काम, धारावी पुनर्विकास प्रकल्प जल्दी पूर्ण करने, वाळकेश्वर तालाब की साफ-सफाई, दक्षिण मुंबई के मनपा के ए, सी और डी-वार्ड में जलापूर्ति सुधारने आदि शिकायतों को जल्द निपटाने का निर्देश असलम शेख ने संबधित विभाग के अधिकारियों को दिए. इस अवसर पर मुंबई शहर जिलाधिकारी राजीव निवतकर, मत्स्यव्यवसाय विभाग के संजय पाटील, झोपडपट्टी पुनर्वसन के सहायक अभियंता संतोष शिंदे, मुंबई मनपा व म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com