मुंबई (सं. भा.) | कांदिवली पश्चिम के चारकोप विधानसभा में जरुरतमंदों लॉकडाउन के बाद से लालसिंह राजपुरोहित ने मजबूर लोगों को खाने की सामग्रियों का वितरण कर रहे है | लॉकडाउन की सीमा अब अप्रैल की आखिरी तारीख तक बढ़ा दी गई है | इसके वजह से दिहाड़ी मजदूर और फुटपाथ पर रह रहे लोगों के सामने भोजन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है | इस तरह के हजारों संकट ग्रस्तों में गेंहू,चावल,दाल,आटा और चीनी जैसी जरुरी सामानों को बांट रहे है है | लालसिंह राजपुरोहित शिवसेना पार्टी के पूर्व शाखा-प्रमुख है | जिनका साथ उत्त्तर मुंबई के जाने-माने शिवसेना पार्टी के चर्चित चेहरा तथा चारकोप विधानसभा के संगठक संतोष राणे और सामाजिक कार्यकर्ता अश्विन गोहिल दे रहे है | प्रवीण यादव, रामकिसन चौहान,राजित यादव और राहुल जैसवाल समेत कई लोग सामान वितरण में अहम् भूमिका अदा कर रहे है |


