spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमुंबई में लॉकडाउन में फंसे गरीब-मजबूरों के लिए जलाया चूल्हा, बारह दिनों...

मुंबई में लॉकडाउन में फंसे गरीब-मजबूरों के लिए जलाया चूल्हा, बारह दिनों तक दो से ढाई हजार लोगों को खिलाया खाना

मुंबई (सं. भा.)  | लॉकडाउन चलते मुंबई में प्रतिदिन काम करके आजीविका चलाने वालों के सामने समस्या उत्पन्न हो गयी है | महाराष्ट्र सरकार, राजनीतिक दल, सामाजिक संस्थाए और सामाजिक कार्यकर्त्ता सब लॉकडाउन में फंसे हुए लोगों के मदद के लिए आगे आए है | कांग्रेस पार्टी के मानवधिकार विभाग के पधाकरी राजेश सिंह ने भी हजारों लोगों को खाना खिलाया |

 कांग्रेस पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड के निर्देश पर राजेश सिंह ने १२ दिनों तक प्रतिदिन दो से ढाई हजार जरुरतमंदों की भूख मिटाए | कांदिवली पश्चिम, इरानीवाडी के रोड नंबर ३ पर स्थित अपने कार्यालय के सामने रोज गरीबों के लिए चूल्हा जला रखा था | जिसमें प्रतिदिन दो से ढाई हजार लोगों के लिए खाना पकता था | कई दिनों से रसोइया में पूरी, भाजी, पुलाव,दाल,चावल समेत अन्य तरह के भोजन तैयार करके चारकोप विधान सभा के इरानीवाडी, संजयनगर, जनता कालोनी, सागवाडी पटेलनगर,अभिलाषनगर, बोरसापड़ा, रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाके तथा अन्य कई जगहों पर जाकर खाना बांटे | इसके अलावा बोरीवली और कांदिवली रेलवे स्टेशन की रखवाली करने वाले सुरक्षा कर्मियों को भी खाने का पैकट और पानी वितरित किए | इस नेक काम में पार्टी के शिवबहादुर यादव, उदय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह ठाकुर मुनीब पाण्डेय ,चंदर सरोज, संजय यादव, सन्नी यादव,और पवन पटेल कई लोग अपना सहयोग दिया |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com