मुंबई (सं. भा.) । पत्रकार विकास संघ के तत्वावधान में लिट्टी-चोखा स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया. गोरेगांव पश्चिम के लिंक रोड स्थित बांगुर नगर स्पोर्ट्स क्लब में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख के साथ जोन 11 के पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, गोरेगांव के सहायक पुलिस आयुक्त दीपक फटांगरे, क्राइम ब्रांच जोन 11 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील माने, क़ुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश बेले, बांगुर नगर की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शोभा पिसे, हास्य कलाकार एवं अभिनेता सुनील पाल, फिल्म अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा, फिल्म डायरेक्टर आशुतोष सिंह, अभिनेत्री अर्पिता माली आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शेख ने कहा कि लिट्टी चोखा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य पत्रकार विकास संघ कर रहा है। लोकतंत्र का यह चतुर्थ स्तंभ हम सभी को सही मार्ग दिखाने का कार्य कर रहा है. मालाड क्षेत्र में मुंबई और अन्य क्षेत्र के कोने कोने से आए हुए सभी पत्रकार मित्रों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं।

संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, महासचिव अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह, भानुप्रकाश मिश्र, समीउल्लाह खान, राजकिशोर तिवारी, मुरारी सिंह आदि ने उत्तर भारतीय सम्मान का प्रतीक बनारसी गमछा देकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य पत्रकारों ने स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा का आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन दोपहर का सामना के मुख्य उपसंपादक अभय मिश्र ने किया। अन्य अतिथियों में महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा नेता अमरजीत मिश्र, नगरसेवक विनोद मिश्र, वीरेंद्र चौधरी, कमरजहां मोईन सिद्दीकी, दोपहर का सामना के निवासी संपादक अनिल तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ .श्याम अग्रवाल, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक,एन बी टी के वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, ए एन आई के रंजीत सिंह, मुंबई क्राइम रिपोर्टर असोसिएशन के अध्यक्ष विशाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव, नेटवर्क 18 के अभिषेक पांडेय, मनीषा गुरव, मीरा-भायंदर वार्ताहर संघ अध्यक्ष राजदेव तिवारी, प्रवासी संदेश के संपादक अरुण उपाध्याय, भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, गंगाराम जमनानी, ओमप्रकाश चौहान, सुनील कोली, वस्तु विशेषज्ञ बसंत रासिबासिया, राजीव सिंघल, दीनदयाल मुरारका, मनीषा गुरव, मनोज मिश्र, सुधाकर सिंह बिसेन आदी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यप्रकाश सोनी, सरताज मेहदी, धर्मेंद्र पांडेय, फरीद शेख, देवांश मिश्र, अर्जुन कांबले, तुफेल खान, अब्दुल चौधरी आदी ने विशेष योगदान दिया।


