spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईसूरत में छुपे कार चोर को कांदिवली पुलिस ने दबोचा, चोरी की...

सूरत में छुपे कार चोर को कांदिवली पुलिस ने दबोचा, चोरी की गाड़ी बरामद

मुंबई ( सं.भा) मुंबई में रोज़ाना तरह-तरह की छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन कांदिवली में हुई यह कार चोरी की घटना अपने आप में अलग और चौंकाने वाली रही। कांदिवली पुलिस ने सूरत से एक शातिर कार चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने किराए पर ली गई गाड़ी लेकर फरार होने की कोशिश की थी। आरोपी शैलेश कुमार भीकूभाई हिंगू (33) है। चोरी की गई मारुति सुजुकी वेगनआर कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

घटना के शिकार हितेश शाह का माहिम में मेडिकल स्टोर है। जनवरी में उन्होंने एक और नई गाड़ी मारुति सुजुकी अर्टिगा खरीदी थी और अपनी दोनों गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगवाया था।

कुछ समय पहले हितेश के भतीजे ने सुझाव दिया कि गाड़ी को किराए पर दिया जाए और सोशल मीडिया पर इसके लिए विज्ञापन पोस्ट किया। शैलेश ने इस विज्ञापन के जरिए संपर्क किया और कार किराए पर ली। तय तारीख 3 जुलाई को कार वापस करनी थी, लेकिन शैलेश ने गाड़ी नहीं लौटाई और उसका मोबाइल भी बंद हो गया।

हितेश शाह की शिकायत के बाद कांदिवली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। टीम को जानकारी मिली कि आरोपी सूरत में छुपा हुआ है। एपीआई हेमंत गीते और उनकी टीम ने सूरत से शैलेश को गिरफ्तार किया और चोरी की कार बरामद की।

कांदिवली पुलिस की सतर्क और त्वरित कार्रवाई से कार चोरी का मामला सुलझ गया और आरोपी न्याय के हवाले कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com