spot_img
Homeमुंबईडोंबिवली में पेट्रोल पंप की रात में बंदी

डोंबिवली में पेट्रोल पंप की रात में बंदी

सरकार के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

डोंबिवली (सं भा): मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली में एक पेट्रोल पंप चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां सरकार लगातार नागरिकों व व्यापारियों की सुरक्षा का दावा कर रही है, वहीं पंप पर लगे बैनर उस दावे की पोल खोल रहे हैं। पंप संचालक ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए रात में पंप बंद करने की मजबूरी बताई है।

पंप पर लगाया गया सूचना बोर्ड शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें लिखा गया है कि रात में नशे में धुत कुछ युवक पंप पर आकर कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट जैसी हरकतें करते हैं। इसी कारण पंप रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहता है।

डोंबिवली कई वर्षों से सुसंस्कृत और सभ्य शहर के रूप में जानी जाती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में अपराध बढ़ा है। कभी यह शहर गैंगवार के लिए कुख्यात रहा, लेकिन हालात बदलने के बावजूद अब फिर ऐसी घटनाओं का सामने आना चिंताजनक है।

पंप संचालक ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और रात में पंप बंद रखना ही मजबूरी बन गई है। इससे देर रात पेट्रोल-डीजल भराने आने वाले वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। फिलहाल यह सूचना बोर्ड शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com