spot_img
Homeप्रमुख खबरे33 घंटे बाद हुआ 'लालबाग के राजा' का विसर्जन

33 घंटे बाद हुआ ‘लालबाग के राजा’ का विसर्जन

भक्तों ने नम आँखों से दी विदाई

मुंबई(स भा): मुंबई के सबसे प्रसिद्ध ‘लालबाग के राजा’ की विदाई इस बार कई चुनौतियों के साथ हुई। भक्तों ने नम आंखों से अपने प्रिय बप्पा को विदाई दी। 22 घंटे की भव्य शोभायात्रा के बाद, लालबाग के राजा रविवार सुबह 8 बजे गिरगांव चौपाटी पहुँचे, जहाँ उनका विसर्जन किया जाना था।
तकनीकी खराबी और ऊंची लहरों का सामना
गिरगांव चौपाटी पर भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ था, लेकिन तकनीकी समस्याओं और बढ़ते हाईटाइड के कारण बप्पा को विशेष बेड़ा पर नहीं बिठाया जा सका। लगभग दो घंटे तक लगातार प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बप्पा की मूर्ति करीब साढ़े आठ घंटे तक पाँच फीट गहरे पानी में रही।
विशेष स्वचालित बेड़ा, फिर भी देरी

लालबाग के राजा के विसर्जन के लिए गुजरात से एक अत्याधुनिक, स्वचालित बेड़ा लाया गया था। यह बेड़ा बप्पा को गहरे समुद्र में ले जाने के लिए तैयार किया गया था। हालाँकि, ऊँची लहरों के बीच इसका उपयोग जोखिम भरा हो सकता था। इस वजह से मूर्ति को समुद्र में थोड़ा अंदर ले जाकर रोक दिया गया।
जयकारों से गूंजा पूरा इलाका
काफी मशक्कत के बाद, पानी का स्तर कम होने पर, बप्पा की मूर्ति को सफलतापूर्वक बेड़ा पर स्थापित किया गया। इस पल के साथ ही, पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ और ‘हाय शान कोनाची, लालबाग के राजाची’ के जयकारों से गूंज उठा। रात 9:10 बजे राजा की आरती की गई और फिर उन्हें गहरे समुद्र में विसर्जित कर दिया गया। 33 घंटे की लंबी प्रतीक्षा के बाद, आखिरकार यह भावुक क्षण पूरा हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com