मुंबई(सं. भा.): सरकार द्वारा खुले में शराब बिक्री पर रोक के सख्त निर्देश जारी किए जाने के बावजूद कांदिवली पश्चिम के लालजी पाड़ा इलाके में अवैध शराबखोरी का सिलसिला बेखौफ जारी है। यहां चाइनीज़ दुकानों और पास की बीयर–वाइन शॉप की मिलीभगत से देर रात तक शराबियों की भीड़ सक्रिय रहती है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल तेजी से बिगड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एस.एम. बीयर शॉप रातभर शटर बंद रखकर अंदर से बीयर सप्लाई करता है, और इसी बैकडोर सप्लाई के सहारे इसके अगल-बगल की चाइनीज़ दुकानों में देर रात तक शराब परोसी जाती है। टेबल-कुर्सियां लगाकर इन दुकानों के भीतर मिनी बार जैसा माहौल देखने को मिलता है, आपको बता दें कि यहां रविवार, बुधवार और शुक्रवार सबसे ज्यादा शराबियों की महफ़िलें सजती हैं।
लोगों का कहना है की इस एरिया की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि शाम ढलते ही महिलाओं और परिवारों के लिए सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि कई शराबी वाइन शॉप से बोतल खरीदते ही फुटपाथ पर खड़े होकर शराब पीना शुरू कर देते हैं, जिसके चलते गाली-गलौज, झगड़े और उपद्रव की घटनाएँ आम हो गई हैं।
वही सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन चाइनीज़ दुकानों और वाइन शॉप से कुछ ही दूरी पर कांदिवली पुलिस स्टेशन की बीट नंबर-3 की चौकी स्थित है, फिर भी अवैध शराबखोरी पर रोक नहीं लग पाना पुलिस और एक्साइज विभाग पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का स्पष्ट आरोप है कि बीयर शॉप, वाइन शॉप और चाइनीज़ दुकानों का यह अवैध गठजोड़ पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से ही फल-फूल रहा है, और इसी कारण लालजी पाड़ा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती मिल रही है।सूत्र बताते हैं कि इन सब का मास्टरमाइंड श्री सिद्धिविनायक चाइनीस का मालिक और एसएम बियर शॉप का मालिक है जो सब नीचे से लेकर ऊपर तक सेटिंग करके रखता है


