spot_img
Homeमुंबईट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 1461 वाहन चालकों के लाइसेंस हुए...

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 1461 वाहन चालकों के लाइसेंस हुए रद्द

भायंदर (सं. भा.)  काशीमीरा यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1 लाख 24 हजार 476 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष भर में कुल 5 करोड़ 8 लाख 91 हजार रुपए दंड वसूल किए और 1461 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द किए हैं। 27 लाख 90 हजार रुपए दंड अवैध रूप से यात्रियों का परिवहन (ओवर सीट) के माध्यम से वसूल किए गए, जिसमें 302 वाहन चालकों के खिलाफ कारवाई की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कुल 249 मामलों में 4 करोड़ 95 हजार 300 रुपये का जुर्माना, बिना हेल्मेट वाहन चलाने के 2,334 प्रकरणों में 8 लाख 53 हजार का दंड वसूल किया गया है। इसके साथ ही बिना हेलमेट, सिगनल का पालन नहीं करना, विपरीत दिशा में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय फोन पर बात करना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, नो-पार्किंग का पालन नहीं करना, सीट बेल्ट नहीं लगाना आदि से दंड वसूले गए। यह जानकारी काशीमीरा यातायात शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवीदास हंडोरे ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com