मुंबई (सं. भा.) हालाकि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में कोरोना के मामलो में कमी देखी जा रही है जिससे अब लोगों में 1 जून से लॉकडाउन हटाने या जारी रखने पर चर्चा शुरू हो गई है कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर महाविकास आघाड़ी सरकार की तरफ से राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया है. राज्य सरकार ने पहले 15 मई तक लॉकडाउन घोषित किया था बाद में इसे 1 जून सुबह तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इस बार सरकार ने प्रतिबंध को और कड़ा किया है. राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है लेकिन ब्लैक फंगस का संकट, वैक्सीन की कमी एवं कोरोना के तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाये जाने की संभावना जतायी जा रही है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस तरह का संकेत दिया है.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि करोना कम हो रहा है यह सही है, लेकिन इस संबंध में कुछ बोलना ठीक नहीं है. पिछली लहर में हमने अनुभव लिया है. पिछले बार फिर कोरोना पर नियंत्रण मिला था, लेकिन थोड़ी सी ढील मिलने पर कोरोना चार गुना बढ़ गया. मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि वर्तमान में कोरोना का विषाणु बहुत घातक है. यह बहुत तेजी से फैलता है. राज्य में पहले की तुलना में बहुत खराब स्थिति है. इसको देखते हुए बहुत सोच विचार कर प्रतिबंध से छूट देने का निर्णय लिया जाएगा. सुरक्षा के नियमों का पालन करना ही होगा


