spot_img
Homeक्राइमविरार में बंद घर को बनाया निशाना, 2 लाख की चोरी में...

विरार में बंद घर को बनाया निशाना, 2 लाख की चोरी में 15 मामलों का आरोपी गिरफ्तार

विरार (सं. भा.) बंद घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-3 को सफलता मिली है। पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी करने के आरोप में आरिफ याकुब शेख (31) को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, विरार पूर्व निवासी दीपक देऊ कुंभार (58) का घर 10 अक्टूबर 2026 को बंद था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बेडरूम में रखी अलमारी की तिजोरी से सोने के आभूषण तथा नकदी चुरा ली। चोरी गई संपत्ति का कुल मूल्य करीब दो लाख रुपये आंका गया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद विरार पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 635/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(अ) और 331(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा यूनिट-3 ने तकनीकी जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को आरोपी के छत्रपति संभाजीनगर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद 15 अक्टूबर को उसे वहां से हिरासत में लिया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को विरार पुलिस स्टेशन में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब चोरी की इस वारदात में उसकी भूमिका से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) नितीन पाटील के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में अपराध शाखा यूनिट-3 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक समीर शेख, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल तळेकर, पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश वडणे, प्रकाश तुपलोंढे, रामचंद्र पाटील तथा पुलिसकर्मी राकेश पवार, प्रशांत पाटील, सुनील पाटील, सुमित जाधव और दत्तात्रय जाधव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइबर पुलिस स्टेशन के सहायक फौजदार संतोष चव्हाण ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com