spot_img
Homeमुंबईप्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

प्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

मुंबई (सं. भा.) देर रात कल बांगुर नगर पुलिस स्टेशन की हद में प्रेमी ने गोली मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। अचानक हुए इस गोलीकांड की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पहले तो लोगों को कुछ समझ नही आया। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर बांगुर नगर पुलिस पहुँची तब स्थिति संभली ।

मालाड डिविजन के एसीपी दीपक फटांगरे ने बताया कि  उक्त घटना मालाड पश्चिम, लिंक रोड स्थित इन ऑर्बिट मॉल के पीछे माईंड स्पेस के बैक रोड पर रात लगभग साढ़े नौ बजे के करीब घटित हुई। मरने वाले दोनो प्रेमी- प्रेमिका बताए जा रहे हैं। प्रेमी का नाम राहुल यादव (28) बताया गया है जो कांदिवली पश्चिम, गणेश नगर के लालजी पाड़ा में रहता था। प्रेमिका निधि (22) कुरार विलेज मे रहती थी। पुलिस को अंदेशा है कि प्रेमी ने उसे वहां मिलने बुलाया था। उन दोनो ने वहां एक ठेले पर नस्ता बेचने वाले से नस्ता ऑर्डर किया था। नस्ता आने में देरी हो रही थी। आपस में बातचित करते करते दोनो झगड़ने लगे। उसी दौरान सोनू ने अपने पास रखे पिस्तौल से निधि को गोली मरने के बाद खुद को भी गोली मार ली। बांगुर नगर पुलिस दोनो को घायल अवस्था में शताब्दी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले किवधिक जांच पुलिस कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com