spot_img
Homeमुंबईबावनकुले के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

बावनकुले के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

शिवसेना के शिंदे गुट में मची हलचल
भंडारा (सं. भा.) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के एक बयान ने महाराष्ट्र की सियासत को गरमा दिया है। भाजपा नेता ने भविष्यवाणी कर दी कि देवेंद्र फडणवीस साल 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। बावनकुले के इस बयान से शिवसेना शिंदे गुट में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं।

सोमवार रात लाखनी शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए पूछा कि विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर और जनता ने चिल्लाकर कहा, “फडणवीस, फडणवीस”। इसके बाद बावनकुले ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल के लिए तीन कमिटमेंट करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि साल 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए महाराष्ट्र में 45 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिताना होगा। दूसरा यह कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य समारोह में फडणवीस सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के दूसरी बार (2014-2019 के बाद) सीएम के रूप में शपथ लें। तीसरा आगामी नगर निगम/परिषद और अन्य निकाय चुनावों में किसी भी आधिकारिक भाजपा उम्मीदवार के लिए समर्पित रूप से काम करना और भारी मतों से उनकी जीत सुनिश्चित करना होगा।


उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अगले 13 महीनों तक प्रतिदिन तीन घंटे का समय पार्टी के लिए निकालने के लिए कहा। पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए बावनकुले ने कहा कि “महाराष्ट्र में केवल एक ही बाघ है और वह फडणवीस हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com