spot_img
Homeठाणेघोड़बंदर रोड पर बड़ा हादसा टला, मेट्रो निर्माण स्थल में गिरा ट्रेलर

घोड़बंदर रोड पर बड़ा हादसा टला, मेट्रो निर्माण स्थल में गिरा ट्रेलर

ठाणे (सं.भा.) : ठाणे के व्यस्त घोड़बंदर रोड पर चितलसर-मानपाडा पुलिस थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। न्हावा शेवा से गुजरात की ओर 25 टन भंगार लेकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मेट्रो ब्रिज निर्माण कार्य के लिए खोदे गए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर चालक अमित यादव केबिन में फंस गया, जिसे राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा टायटन अस्पताल के समीप घोड़बंदर रोड पर हुआ। ट्रेलर के अनियंत्रित होते ही वह सीधे मेट्रो परियोजना के निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में जा गिरा, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही चितलसर-मानपाडा पुलिस, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन कक्ष की टीम, मेट्रो परियोजना के कर्मचारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। समय रहते राहत टीम के मौके पर पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com