spot_img
Homeमहाराष्ट्रदहिसर चेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  अवैध पिस्तौल और...

दहिसर चेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  अवैध पिस्तौल और 6 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (सं.भा.) शहर में अपराध को अंजाम देने के लिए अवैध हथियारों के इस्तेमाल पर पुलिस की पैनी नजर के बीच दहिसर में हथियार बरामदगी का मामला सामने आया है। दहिसर चेक नाका इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की रात करीब 9:35 बजे दहिसर चेक नाका स्थित महानगर गैस पंप के पास एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गुन्हे प्रकटीकरण शाखा के सपोनी इंद्रजीत पाटील और उनकी टीम ने तत्काल जाल बिछाया।

पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर संदीप रमाशंकर उपाध्याय (34) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे की देसी बनावटी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार और कारतूस की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के हथियारबंदी आदेश का उल्लंघन करने के मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत दहिसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मालाड पूर्व के कुरार विलेज इलाके का रहने वाला है और फैब्रिकेशन का काम करता है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध पिस्तौल और कारतूस कहां से आए और वह इन्हें किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था।

यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीना और पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com