spot_img
Homeमहाराष्ट्रअजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ में बड़ा ट्विस्ट, विक्रांत मैसी निभाएंगे अहम...

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ में बड़ा ट्विस्ट, विक्रांत मैसी निभाएंगे अहम भूमिका

मुंबई (सं.भा.) बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी अब एक नए और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। रोमांटिक ड्रामा से लेकर गंभीर भूमिकाओं तक अपनी छाप छोड़ चुके विक्रांत अब अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘चौहान’ में एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे।

अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘चौहान’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्टारकास्ट में विक्रांत मैसी की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में विक्रांत एक अहम और नकारात्मक किरदार निभाएंगे, जो कहानी में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता आनंद एल राय ने इस एक्शन थ्रिलर के लिए विक्रांत मैसी को चुना है। फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड वाला होगा, जिसमें दर्शकों को उनका अब तक का अलग रूप देखने को मिलेगा। फिल्म में विक्रांत और अजय देवगन के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि विक्रांत मैसी को फिल्म की कहानी और उनका किरदार काफी पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हामी भर दी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगी।

फिल्म ‘चौहान’ का प्री-प्रोडक्शन काम तेजी से चल रहा है। इसकी शूटिंग साल 2026 के आखिर में शुरू होने की संभावना है, जबकि फिल्म को 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

नीरज यादव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। अजय देवगन और विक्रांत मैसी की जोड़ी पहली बार पर्दे पर आमने-सामने दिखाई देगी, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com