spot_img
Homeठाणेतलोजा के एमआईडीसी में चल रहा थी MD बनाने की कंपनी

तलोजा के एमआईडीसी में चल रहा थी MD बनाने की कंपनी

  • 8 आरोपी हुए गिरफ्तार

ठाणे (सं. भा.) : जल्द पैसा कमाने के चक्कर में आजकल लोग ड्रग बनाने और बेचने का काम करने लगते हैं । ऐसे ही
मादक पदार्थ एमडी बनाकर उसकी बिक्री करने वाले रैकेट का पर्दाफाश ठाणे पुलिस के ऐंटि नारकोटिक्स सेल ने किया है। पुलिस ने रैकेट से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार कर रायगड के तलोजा एमआईडीसी में चल रही एमडी बनाने वाली यूनिट को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 84 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। इसमें 55 लाख का 315 ग्राम एमडी, 27 लाख मूल्य का केमिकल और 59 हजार मूल्य के विभिन्न उपकरण शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज उर्फ़ बाला पाटील, दिनेश म्हात्रे, जयेश कांबली, विघनेश शिर्के, अहमद शफी शेख, मोहम्मद अंसारी, शब्बीर शेख और मोहम्मद अमनतुल्लाह खान शामिल हैं।

पुलिस मास्टर माइंड अन्ना सहित आमिर खान और कुछ अन्य की तलाश कर रही है। ऐंटि नारकोटिक्स सेल के सीनियर पीआई संजय शिंदे के नेतृत्व में एपीआई नीलेश मोरे, जगदीश गावित, पीएसआई दीपेश केणी, एपीएसआई मोहन परब, राजेंद्र निकम की टीम ने उक्त रैकेट का पर्दाफाश किया। रायगड के पेण स्थित कलद गांव के कारखाने में एमडी बनाते वक्त केमिकल से ब्लास्ट हो गया था। इसमें मनोज पाटील झुलस गया था। केमिकल की दुर्गंध से फार्म हाउस के मालिक को मनोज पर संदेह हुआ था, जिसके बाद कारखाने को बंद करना पड़ा था। पाटील ड्रग तस्करी के आरोप में सूरत के सचिन स्थित लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद था। मार्च 2023 में वह पैरोल पर आया था और उसके बाद से फरार हो गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com