spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा वादा

मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा वादा

  • 2027 में सपा सरकार बनी तो अयोध्या होगी वर्ल्ड क्लास सिटी

मिल्कीपुर (सं. भा.) — मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए महाकुंभ में भगदड़ और अयोध्या में जबरन जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर गरीबों की जमीनें हड़प लीं और उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं दिया। उन्होंने वादा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वह अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची जारी कर दें, तो सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है, यह साफ हो जाएगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि फाइव स्टार होटल बनाने के लिए जमीनें ली गईं, लेकिन गरीबों को कोई मुआवजा नहीं मिला।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग भी जानते हैं कि योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं, वे भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वह सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अफसरों का दुरुपयोग कर रही है और अधिकारियों की तैनाती कर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है।

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर भी अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते, अगर जानते होते तो गूगल पर महाकुंभ टाइप कर पता कर सकते थे कि कितनी जगह भगदड़ मची है।

अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि भाजपा सरकार के झूठे वादों में न आएं और बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी का समर्थन करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com