spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमाइंडस्पेस मे बनेगा २००० बिस्तरों वाला कोविड सेंटर, पालकमंत्री आदित्य ठाकरे एवं...

माइंडस्पेस मे बनेगा २००० बिस्तरों वाला कोविड सेंटर, पालकमंत्री आदित्य ठाकरे एवं असलम शेख ने लिया जायजा

मुंबई (सं. भा.)। उत्तर मुंबई के मालाड से लेकर कांदिवली तक कोरोना कि दोनो लहर मे कोहराम देखने को मिला जिसमे पहली लहर की अपेक्षा दुसरी लहर मे भी भरपूर मरीज निकले जिसके चलते यहां के सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक मे मरीज फुल हो गए थे। काफी संख्या मे लोगों को यहां से वहां चक्कर काटना पड़ा अब चुकीं चिकित्सा विशेषज्ञों ने महाराष्ट्र मे तीसरी लहर आने की संभावना व्यक्त की है तो इसको देखते हुए मालाड विधानसभा के कांग्रेसी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री असलम शेख के साथ उपनगर के पालकमंत्री आदित्य ठाकरे ने मालाड पश्चिम के लिंक रोड के पास स्थित माइंडस्पेस परिसर का जायजा लिया। यहां के विशाल जगह को देखते हुए अधिकारियों ने दोनो पालकमंत्रियों को अपने सुझाव दिए जिसके बाद जल्द ही इस परिसर मे २००० बिस्तरों वाला कोविड सेंटर बनाने का फैसला लिया गया है। मुंबई के पालकमंत्री असलम शेख ने बताया कि तीसरी लहर मे बच्चों के ज्यादा संक्रमित होने की संभावना जतायी जा रही है। इसलिए इस कोविड सेंटर मे बाल रोग विभाग व बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की पुरी टीम तैनात होगी। हमारी कोशिश होगी की इस परिसर के लोगों को कोरोना के तीसरी लहर मे भटकना न पड़े और जादा से जादा लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए इस अवसर पर बड़ी संख्या मे स्थानीय लोगों के साथ मनपा अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com