spot_img
Homeमुंबईपालनाघर मे मासूम का यौन उत्पीड़न, ५८ वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

पालनाघर मे मासूम का यौन उत्पीड़न, ५८ वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

नालासोपारा (सं. भा.)। पुलिस ने एक ऐसे नाराधन को गिरफ्तार किया है जिसने ७ वर्ष के मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। पालनाघर में सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पालनाघर की महिला संचालक के ५४ वर्षीय पति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नालासोपारा पश्चिम निवासी बच्ची की मां आवश्यक सेवा में कार्यरत है, जिसके कारण उसे काम पर बाहर जाना पड़ता था। इस बीच वह अपनी सात वर्षीय बच्ची को देखरेख के लिए पास में ही संचालित पालनाघर में छोड़ जाती थी। इसे चलाने वाली महिला का पति आरोपी प्रसाद पाते ६ अप्रैल से १७ मई तक धमकी देकर मासूम का यौन उत्पीड़न करता रहा। आरोपी की हरकत से परेशान मासून ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर नालासोपारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com