spot_img
Homeमुंबईस्लम में कोरोना को हराने के लिए जनरल फिजिशियन का नेटवर्क तैयार...

स्लम में कोरोना को हराने के लिए जनरल फिजिशियन का नेटवर्क तैयार कर रही है मनपा

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा संक्रमण शहर के बिल्डिंगों में पाया गया था। मनपा के प्रयास और लोगों की सजगता के कारण फिलहाल बिल्डिंगों में कोरोना संक्रमण काबू में है। दूसरी ओर मुंबई कोरोना की तीसरी लहर की मुहाने पर खड़ी है। इस दौरान यहां के स्लम (झोपड़पट्टी क्षेत्र) में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका मनपा को है। तीसरी लहर के दौरान स्लम में कोरोना को हराने के लिए मनपा जनरल फिजिशियन का नेटवर्क तैयार करने में जुटी है। प्रत्येक वार्ड में ३०० से ३५० जनरल फिजिशियनों की स्पेशल टीम बनाई जा रही है। इस टीम की मदद से मनपा स्लम वासियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के साथ-साथ वहां की परिस्थितियों से भी अवगत होते रहेगी। यदि किसी व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य समस्या होती है तो वो सबसे पहले अपने फैमिली डॉक्टर या समीप के क्लिनिक जाता है। बीमारी के शुरुआती चरण में फैमिली डॉक्टर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है इस बात को स्वयं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है। हाल ही में राज्य के सभी फैमिली डॉक्टरों के साथ संपर्क साध टॉस्क फ़ोर्स ने बैठक भी की थी। तीसरी लहर से निपटने के लिए मनपा सहित राज्य की स्वास्थ्य विभाग जुट गई है। ऐसे में कोरोना से निपटने के लिए फैमिल डॉक्टर का योगदान अमूल्य हो सकता है।

गौरतलब है की मनपा ने स्लम इलाकों के अपने फैमिली डॉक्टरों के नेटवर्क को फिर से सक्रिय कर दिया है। अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि स्लम के निवसी अपनी छोटी बड़ी स्वास्थ्य समस्या लेकर जनरल फिजिशियन के पास जाते हैं। डॉक्टरों के सलाह अनुसार वे आगे के इलाज का रुख करते है। कई लोगों कोरोना के शुरुआती लक्षण को लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचते है। ऐसे में फैमिली डॉक्टर बीमारी की पहचान कर समय पर मरीज को टेस्टिंग के लिए आग्रह करे तो कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है। मनपा के विभिन्न वार्डों के हेल्थ ऑफिसर जनरल फिजिशियन के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में उन्हें गंभीर मरीजों को अस्पताल में भेजने के अलावा कोविड टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा सुझाए गए लाइन ऑफ ट्रीटमेंट को फॉलो करने के लिए भी कहा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com