spot_img
Homeमुंबईमीरा-भायंदर के बच्चों ने लाया सोना- चांदी

मीरा-भायंदर के बच्चों ने लाया सोना- चांदी

मुंबई (सं. भा.) : मन में विश्वास और पारिवार का सहयोग मिले तो बच्चे बड़े से बड़ा काम कर दिखाते हैं। मीरा-भायंदर के भी बच्चों ने   जम्मू कश्मीर में हुई 5वीं स्पोर्ट्स केम्पो राष्ट्रीय चैंपियनशिप (2021 2022) में मीरा भायंदर के बच्चों ने 5 गोल्ड व एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिए। इस चैंपियनशिप में 15 राज्यों के 500 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था। 18 आयु से नीचे व 65 से 70 किलो वर्ग में आदित्य कोलेकर ने 2 गोल्ड, इसी आयु वर्ग में, 75 से 80 किलो की श्रेणी में अभिषेक परिहार ने 2 गोल्ड तथा 65 से 70 किलो वर्ग में रोनित थोरात ने 1 गोल्ड व एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। कोच शिहान विजय शिगवण के कुशल प्रशिक्षण से बच्चों ने जीत हासिल की है। कोच ने बताया कि इस जीत के साथ ये बच्चे इंडोनेशिया में होने वाली स्पोर्ट्स केम्पो एशियन गेम के लिए चयनित हो गए हैं। चैंपियनशिप में इंडियन ओलंपिक एसो. के ज्वाइंट सेक्रेटरी एस.एस. बाली, स्पोट्र्स केम्पो इंडिया के अध्यक्ष रवि लालवानी, नेपाल स्पोर्ट्स कैम्पो के जगदीश सिंह खत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com